करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

चमोली खबर : ज्योतिर्मठ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने पकड़ी भारी मात्रा में चरस की खेप 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चमोली खबर : ज्योतिर्मठ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने पकड़ी भारी मात्रा में चरस की खेप 2  अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चमोली पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान : ज्योतिर्मठ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दो चरस तस्करों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने उनसे भारी मात्रा में चरस की खेप बरामद कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार 20 फरवरी को जब पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में करछो रोड पर गश्त पर थी, उसी दौरान उन्हें गदेरे के पास दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। पुलिस ने जब उन्हें रोककर पूछताछ की तो वो घबरा गए। इस पर पुलिस ने उन्हें पकड़कर उनकी तलाशी ली आगे तो उनके पास से 1 किलो 650 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1,65,000 रुपये आंकी जा रही है।

अभियुक्तों से बरामद अवैध चरस के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनसे सख्ती से पूछताछ कर सारी जानकारी ली और उनके खिलाफ ज्योतिर्मठ कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर दिया है। इस संबंध में और जानकारी जुटाने के लिए पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। 

पकडे गए अभियुक्तों की पहचान 

पुलिस द्वारा पकडे गए अभियुक्तों की पहचान बीरबल फर्स्वाण (20 वर्ष) पुत्र स्व0 पूरण सिंह फर्स्वाण निवासी ग्राम पाणा पो0 ईराणी कोतवाली चमोली और अजब सिंह (49 वर्ष) पुत्र स्व0 दीवान सिंह निवासी ग्राम पाणा पो0 ईराणा कोतवाली चमोली के रूप में हुई है। 

पुलिस का नशामुक्त अभियान 

जनपद चमोली को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ एसपी चमोली ने साफ कर दिया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह जंग आगे भी और अधिक आक्रामकता के साथ जारी रहेगी।

ड्रग्स पकड़ने वाली पुलिस टीम 

चरस तस्करों को पकड़ने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद रावत कोतवाली ज्योतिर्मठ, उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला (एसओजी), अपर उपनिरीक्षक भूपेन्द्र कोतवाली ज्योतिर्मठ,

हेड कांस्टेबल किरणपाल कोतवाली ज्योतिर्मठ, कांस्टेबल दिलबर सिंह कोतवाली ज्योतिर्मठ कांस्टेबल सलमान (एसओजी), कांस्टेबल रविकांत (एसओजी) ने सूझबूझ के साथ अहम भूमिका निभाई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ