करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

उत्तराखंड : बागियों पर सख्त हुई बीजेपी चमोली से 12 तो पौड़ी से 9 बागी प्रत्याशियों को 6 साल के लिए किया निष्काषित

उत्तराखंड : बागियों पर सख्त हुई बीजेपी चमोली से 12 तो पौड़ी से 9 बागी प्रत्याशियों को 6 साल के लिए किया निष्काषित


उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव : भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव में पार्टी के मौजूदा प्रत्याशियों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल प्रदेशभर के बागी कार्यकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भाजपा पौड़ी कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी सूची में कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। 

पौड़ी में पालिकाध्यक्ष पद का टिकट नहीं मिलने से चुनावी मैदान में उतरीं तीन बागी प्रत्याशियों के साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पांच बागी सभासद सहित 9 प्रत्याशियों को निष्कासित किया गया है। जिनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी और उनकी पत्नी हिमानी नेगी, बीरा भंडारी, प्रियंका भंडारी थपलियाल, कुसुम चमोली, शुभम रावत, दिनेश बिष्ट, राकेश गौरशाली, रंजना और प्रियंका बहुगुणा आदि शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बागी उम्मीदवारों को निष्काषित किया गया है। 

चमोली से निष्काषित बागी प्रत्याशी

बंसती देवी-जिला कार्य समिति सदस्य, हरिबोध खत्री-जिला कार्यसमिति सदस्य, पंकज सजवाण- जिला कार्य समिति सदस्य एवं युवा मोर्चा नेता, चंदन सिंह रावत-नंदप्रयाग के मंडल मंत्री, संपूर्णानंद डिमरी, उषा सती-पूर्व सभासद, सौरभ गांगुली, दीपक बिष्ट-वरिष्ठ कार्यकर्ता, सुशीला देवी-बूथ अध्यक्ष, संतोष कुमार-महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, सुरेंद्र लाल और हिमांशु शाह-वरिष्ठ कार्यकर्ता

श्रीनगर से निष्काषित बागी प्रत्याशी

श्रीनगर नगर निगम में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ रहे बागियों में लखपत भंडारी-जिला उपाध्यक्ष, आरती भंडारी, विजय चमोली, सुरजीत अग्रवाल, दीपक उनियाल, संदीप रावत, सूरज हिमलियाज समेत 7 को बीजेपी ने 6 साल के लिए से निष्काषित कर दिया है। इसके अलावा नगर पंचायत सतपुली में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे सत्यनारायण बेदी।

रुद्रप्रयाग से निष्काषित बागी प्रत्याशी 

रुद्रप्रयाग में बीजेपी ने विजय राणा-ऊखीमठ नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष, सुशील गोस्वामी-पूर्व मंडल मंत्री अगस्त्यमुनि।

उत्तरकाशी से निष्काषित बागी प्रत्याशी

उत्तरकाशी में बीजेपी ने भूपेंद्र सिंह चौहान-पूर्व पालिकाध्यक्ष, अमीचंद शाह-पूर्व जिलाध्यक्ष, यशवंत कुमार-पूर्व ब्लॉक प्रमुख, अजय सिंह रावत-शक्ति केंद्र संयोजक 

टिहरी से निष्काषित बागी प्रत्याशी

टिहरी में बीजेपी ने अनुसूया नौटियाल, विक्रम कठैत, निर्मला उनियाल और नागचंद सिंह पंवार (सभी अलग-अलग नगर निकाय में अध्यक्ष के बागी प्रत्याशी), उर्मिला राणा, राजवीर पंवार, अरविंद मखलोगा, निशा नेगी, राहुल कोटियाल, राजेंद्र रावत, अभिषेक शर्मा, नरेश कुमाईं, संजय सिंह पोखरियाल एवं होशियार सिंह वार्ड सदस्य।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ