करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हरा एशियन चैंपियन ट्रॉफी पांचवी बार की अपने नाम

भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हरा एशियन चैंपियन ट्रॉफी पांचवी बार की अपने नाम


Asian Champions Trophy 2024 : भारतीय हॉकी टीम ने चीन को उसकी धरती पर हरा एशियन चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच में भारतीय टीम ने चीन को 1-0 से हराया। मैच के अंतिम क्षणों में भारतीय टीम के जुगराज सिंह ने गोल कर खिताब को भारत के नाम कराया। बता दें कि भारतीय टीम ने पांचवीं बार ये खिताब अपने नाम किया हैं। वहीं चीन ने पहली बार फाइनल में प्रवेश किया था।

बता दें कि फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन पर अपना दबदबा बनाए रखा। भारतीय टीम ने बेहतरीन तालमेल के साथ गोल करने के कई मौक बनाए, लेकिन उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर पाए। यहां तक कि टीम पेनल्टी कॉर्नर के अवसरों को भी भुना नहीं पाई। लेकिन मैच के अंतिम क्षण में भारत के जुगराज सिंह ने चीन के गोलकीपर को छकाते हुई बेहतरीन गोल कर भारत की उम्मीदों को जगा दिया। और मैच के अंत तक उनके इस एकमात्र गोल ने भारत को 1-0 के अंतर से एशियन चैंपियन बना दिया। हालांकि चीन की टीम ने काफी अच्छा डिफेंसिव खेल दिखाया और भारत को पहले दो क्वाटर्स में गोल करने का कोई अवसर नहीं दिया। मैच के अंत में चीन की टीम ने भी आक्रामक खेल दिखाया लेकिन वे गोल के मौके नहीं बना पाए।

पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की अपने नाम

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। अपने उसी रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए भारतीय टीम ने इस बार बिना कोई मैच हारे फाइनल में प्रवेश किया था।  सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराया था। भारतीय हॉकी टीम पांच बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिलाब अपने नाम कर चुकी है। इससे पहले टीम ने वर्ष 2011, 2016, 2018 और 2023 में खिताब अपने नाम किया था। साल 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ