करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

डोबरा चांठी पुल से टिहरी झील में कूदकर आत्महत्या करने वाली महिला की प्राची देवी के रूप में हुई पहचान पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी

टिहरी झील में आत्महत्या करने वाली अज्ञात महिला की हुई पहचान


टिहरी : आज दोपहर को टिहरी झील में कूदकर आत्महत्या करने वाली अज्ञात महिला की पहचान हो गई है। पुलिस के मुताबिक महिला प्राची देवी उनियाल उम्र  37 वर्ष पत्नी संजय उनियाल उम्र 40 वर्ष निवासी पण सूत गांव की है और इनका मायका सुजाद गांव है । इनके 9 साल और 10 साल के दो लड़के हैं। इनका परिवार हाल में मंसूरी में रह रहा है।

बताया जा रहा है कि कल मसूरी में एक सगाई समारोह में महिला परिवार के साथ थी। महिला के पति होटल में जॉब करते हैं। इस घटना से महिला का परिवार सदमे में है। पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ