करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

बड़थ्वाल कुटुंब द्वारा वर्ष 2024 के सम्मानों की घोषणा 4 अगस्त को स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में होगा सम्मान

 बड़थ्वाल कुटुंब द्वारा वर्ष 2024 के सम्मानों की घोषणा 4 अगस्त को स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में होगा सम्मान



नई दिल्ली :  बड़थ्वाल कुटुंब अपने स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी उत्तराखण्ड सम्मान 2024 व बड़थ्वाल कुटुंब गौरव सम्मान 2024 देने जा रहा है। कुटुंब अपने समाज की एकजुटता और उनके सर्वांगीण विकास के भाव के साथ उत्तराखण्ड की भाषा, साहित्य, संस्कृति व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों को भी सराह रहा है। कुटुंब अपने मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करते आया है। 

बड़थ्वाल कुटुंब स्थापना दिवस का आयोजन 4 अगस्त 2024 को प्रातः 10 बजे से दिल्ली के पंचकुइया रोड स्थित गढ़वाल भवन में आयोजित होगा और सभी सम्मान उसी दिन दिए जाएंगे। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गढ़वाली काव्य पाठ और कुटुंब की स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।

उत्तराखण्ड सम्मान 2024 के चयनित नाम  

1. "डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल साहित्य सम्मान 2024"  - श्री भीष्म कुकरेती, वरिष्ठ साहित्यकार (गढ़वाली भाषा)   (मुंबई)

2. "पं मुकुंदराम बड़थ्वाल ‘दैवज्ञ’ साहित्य सम्मान 2024" – डॉ.दयाल सिंह पँवार (वरिष्ठ साहित्यकार, संस्कृत) (दिल्ली)

3. "उत्तराखण्ड लोक संस्कृति सम्मान 2024"–आचार्य कृष्णानन्द नौटियाल (लोकसंस्कृति सेवी) देहरादून

4. "उत्तराखण्ड विभूति सम्मान 2024"  - (2 सम्मान)

1. सुश्री अंकिता ध्यानी (धावक-खेल), कोटद्वार  

2. श्री जगदीश बाबला (पर्यावरण सरंक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका), देहरादून


गौरव सम्मान पाने वाले बंधु 

1. श्री मोहित बड़थ्वाल (मोटिवेशनल स्पीकर) बड़ेथ/भोपाल 

2. सुश्री रश्मि बड़थ्वाल (प्रशिक्षक फुटबाल/हैंडबाल) बलोड़ी/मुंबई 

3. सुश्री मीनाक्षी बड़थ्वाल (पत्रकार/विशेषज्ञ) बुडोली/जयपुर 

4. सुश्री पम्मी बड़थ्वाल (ज्योतिष शिक्षक) पाली/नोएडा 

5. श्री दिनेश चंद्र बड़थ्वाल (पुरोहित/समाजसेवी) फरसैंगाल/नोएडा 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ