करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

चमोली खबर : पुलिस ने सघन अभियान चलाकर 4 जुआरियों को किया गिरफ्तार 4 मोबाइल समेत तीन लाख से अधिक की धनराशि बरामद

चमोली पुलिस

गोपेश्वर : पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में चल रहे अवैध जुवा अड्डों और उसमें लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग के अंतर्गत गठित टीम द्वारा सघन चैंकिग अभियान चलाकर 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गठित पुलिस टीम ने जुआ खेलने में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त कर 4 जनवरी को मोहिनी लॉज गौचर के कमरा नम्बर 160 में छापेमारी कर जुआ खेलने वाले 4 अभियुक्तों को फड पर बरामद तीन लाख चौब्बीस हजार चार सौ पच्चास रुपए, ताश की गद्दी व चार एंड्रोइंड मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार करते कर्णप्रयाग कोतवाली में  उनके खिलाफ मु0अ0सं0  01/24 धारा 13 जुआ अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया। चमोली पुलिस द्वारा नशे और अवैध कार्यों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है।

छापेमारी में गिरफ्तार अभियुक्त  

1- जयकृत सिंह (45) पुत्र श्री कनक सिंह निवासी ग्राम कण्डारा पो0 नैनीसैंण तहसील कर्णप्रयाग जनपद चमोली 

2- सुरेन्द्र सिंह (42) पुत्र स्व0 श्री कुंवर सिंह चौधरी निवासी ग्राम लदौली पो0 लदौली थाना व जनपद रुद्रप्रयाग 

3- प्रदीप सिंह मूल नाम बरदीप सिंह (50)पुत्र श्री फकीर सिंह निवासी ग्राम काण्डई पो0 दसज्यूला थाना व जनपद रुद्रप्रयाग 

4- गजेन्द्र सिंह (53) पुत्र स्व0 श्री सिताब सिंह निवासी ग्राम सिदोली पो0 सिदोली तहसील कर्णप्रयाग जनपद चमोली

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को 5000/- रु0 का पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।

छापेमारी के लिए गठित पुलिस टीम

1- श्री अमित कुमार सैनी पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग 

2- प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह रावत कोतवाली कर्णप्रयाग 

3- व0उ0नि0 श्री पंकज कुमार कोतवाली कर्णप्रयाग 

4- उ0नि0 सुधा बिष्ट कोतवाली कर्णप्रयाग 

5- हे0का0 दीवान सिंह कोतवाली कर्णप्रयाग 

6- हे0का0 अशोक सिंह कोतवाली कर्णप्रयाग 

7- का0 सन्तोष सिंह कोतवाली कर्णप्रयाग 

8- का0 नितिन बिष्ट कोतवाली कर्णप्रयाग 

9- का0 शोभन सिंह कोतवाली कर्णप्रयाग 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ