Tilu Rauteli Awards 2024: उत्तराखंड के महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से वीरांगना तीलू रौतेली के जन्मदिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए आज उत्तराखंड की 13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार और 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान वीरांगना तीलू रौतेली के जीवन पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई।
हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षाग्रह में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने चयनित महिलाओं को सम्मानित किया। यह पुरस्कार खेल, कला, संस्कृति, पर्यावरण, समाजसेवा आदि के क्षेत्र में दिया जाता है। इस पुरस्कार में 51 हजार की धनराशि, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
इन वीरांगनाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार
प्रदेश की पहली गढ़वाली महिला संगीत अध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएं देने वाली देहरादून की डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल और गुलदार के हमले से अपनी सास को बचाने वाली रुद्रप्रयाग की विनीता देवी, हस्तशिल्प के क्षेत्र में चमोली की नर्मदा देवी रावत, साहित्य के क्षेत्र में चंपावत की सोनिया आर्या, विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल की सुधा पाल, सामाजिक क्षेत्र में पिथौरागढ़ की शकुंतला दताल, सामाजिक क्षेत्र में टिहरी गढ़वाल की रीना उनियाल, सामाजिक क्षेत्र में उत्तरकाशी की गीता गैरोला, खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा की प्रीति गोस्वामी, हरिद्वार की संगीता राणा, बागेश्वर की नेहा देवली, ऊधम सिंह नगर की मनदीप कौर, पौड़ी की अंकिता ध्यानी।
इनको मिला आंगनबाड़ी पुरस्कार
देहरादून से रजनी गुलेरिया, प्रियतमा सक्सेना, चमोली से धनेश्वरी देवी, पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी, जयाभारती देवी, उर्मिला देवी, दमयंती देवी, अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, अनीता देवी, पुष्पा देवी, चंपावत से सीमा जोशी, मंजू बिष्ट, हरिद्वार से रश्मी शर्मा, रेशमा, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला व शोभा बौडाई, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बीनू धामी, सरोज द्विवेदी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला, टिहरी गढ़वाल से समा पंवार, जुप्पा देवी, पिंकी, ऊधमसिंह नगर से आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी, अंजुरानी चौहान एवं उत्तरकाशी जिले से सोनू और सुषमा।
0 टिप्पणियाँ