-->
अब बदरीनाथ सीट से विधायक राजेंद्र भंडारी ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे मचाई खलबली

अब बदरीनाथ सीट से विधायक राजेंद्र भंडारी ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे मचाई खलबली

बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी


देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं में इस्तीफों की होड़ लगी है। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। कल तक कांग्रेस का प्रचार कर रहे बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को एक लाइन में लिखे इस्तीफे में लिखा है अध्यक्ष जी मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। इसके बाद आज सुबह उन्होंने दिल्ली में भाजपा पार्टी ज्वाइन कर ली।

बद्रीनाथ एक मात्र ऐसी सीट थी जो कांग्रेस के पास थी। लेकिन वर्तमान विधायक राजेंद्र भंडारी के इस्तीफे के बाद अब ये सीट भी कांग्रेस के हाथ से चली गई। माना जा रहा है कि इस सीट पर दुबारा चुनाव होने से ये भाजपा के कब्जे में आ जाएगी। 

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और टिहरी से पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने भी इस्तीफा दे दिया है। वर्ष 2022 की विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से खफा होकर धन सिंह नेगी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। 2022 में धन सिंह नेगी ने टिहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। ऐसा कहा जा रहा है कि धन सिंह की भी बीजेपी में वापसी हो सकती है। 

बता दें कि इससे पहले प्रदेश में कांग्रेस के कई पूर्व और वर्तमान विधायकों, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका पंचायत अध्यक्षों ने उत्तराखंड कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति ने भी कांग्रेस से त्याग पत्र दिया दे दिया है। इन इस्तीफों से प्रदेश कांग्रेस की लीडरशिप पर सवाल खड़े ही रहे हैं।

0 Response to "अब बदरीनाथ सीट से विधायक राजेंद्र भंडारी ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे मचाई खलबली"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

advertising articles 2