करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

उत्तराखंड : नंदा देवी राजजात 2027 के आयोजन के लिए गठित हुई केंद्रीय समन्वय समिति सुशील रावत होंगे समिति के अध्यक्ष

उत्तराखंड :  नंदा देवी राजजात 2027 के आयोजन के लिए केंद्रीय समन्वय समिति हुई गठित सुशील रावत होंगे समिति के अध्यक्ष

कर्णप्रयाग : नंदा देवी राजजात-2027 के आयोजन को लेकर सिरगुड़ पट्टी के अंतिम गांव कुलसारी के कालिका देवी मंदिर परिसर में प्रमुख समितियों की सोमवार को बैठक हुई जिसमें केंद्रीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष सुशील रावत होंगे। 

बैठक में देवराड़ा में आयोजित राजजात आयोजन में पारित प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई और राजजात वर्ष 2027 में आयोजित करने के प्रस्तावों का ध्वनिमत से अनुमोदन किया गया। साथ ही सबने सहमति से कहा कि परंपरा के अनुसार शासन-प्रशासन से मिले दिशा-निर्देशों के आधार पर ही हिमालयी महाकुंभ नंदा देवी राजजात का आयोजन होगा।

नवगठित समन्वय समिति राजजात के रास्ते में पड़ने वाले तमाम रास्तों की पड़ाव समितियों से वहां के विकास कार्यों के लिए समन्वय करेगी। 

कुलसारी पड़ाव समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बधाण क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों और पड़ाव समिति के पदाधिकारियों ने राजजात आयोजन से पूर्व पैदल मोटर मार्गों सहित बुनियादी सुविधाओं को समय रहते जुटाने की मांग की।

पड़ाव समिति के पदाधिकारियों ने कुरुड़, चरबंग, उस्तौली, सेंती, डुंग्री, सूना आदि क्षेत्रों को राजजात मार्ग के तहत विकसित कर नक्शे में शामिल करने की बात रखी।

देवराड़ा समिति, कुरुड़, बधाणगढ़ी व नंदकेसरी समिति ने नंदा देवी राजजात समिति की ओर से तैयार प्रस्तावों के आधार पर 2027 में ही राजजात आयोजित करने की बात रखी।

बैठक में बड़ी जात आयोजन समिति कुरुड़ के पहुंचने पर बधाण क्षेत्र की पड़ाव समिति और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि जब देवराड़ा में आयोजित बैठक में बड़ी जात आयोजित करने को लेकर गठित समिति को भंग कर दिया गया था तो ऐसे में इन पदाधिकारियों के बोलने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ