दिल्ली : युवाओं में नशे के बढ़ते चलन को देखते हुए सुप्रसिद्ध अध्यात्म तत्त्ववेत्ता व राजनेता सतपाल महाराज के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में संचालित मानव उत्थान सेवा समिति की पूर्वी दिल्ली शाखा न्यू अशोक नगर एवं नोएडा के द्वारा नोएडा में नशा छोड़ो जन जागरण पदयात्रा एवं महान सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस नशा मुक्ति अभियान में मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के पदाधिकारियों ने भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
हरिद्वार से आये महात्मा प्रेम परागानन्द एवं शिखा बाई ने नशा छोड़ो जन जागरण पद यात्रा को हरी झंड़ी दिखा कर प्रारम्भ किया। पद यात्रा सैक्टर -22 नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर सैक्टर 22 , सैक्टर 12 , सैक्टर 11 सैक्टर 56 से होते हुए उत्तराखंड पब्लिक स्कूल प्रांगण में पहुंच कर महान सत्संग समारोह में परिवर्तित हुई। सत्संग में नशा छोड़ो अभियान से संबंधित सांस्कृतिक गीत एवं तथा भजनों के द्वारा लोगों को नशामुक्ति का सन्देश दिया गया।
महात्मा प्रेम परागानंद एवं बाई शिखा ने नशे की सामाजिक और शारीरिक बुराईयों के बारे में बताते हुए जन कल्याण के लिए मार्गदर्शन किया।
समारोह में अतिथि के रूप में डॉ. टीकम सिंह (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला गौतमबुद्ध नगर), राकेश पाल (अध्यक्ष, ) मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन, दिल्ली एनसीआर), मोहिनी नेगी (प्रधानाचार्य, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल, सेक्टर-56 नोएडा) ने शिरकत की ।
इस अवसर पर डॉ. टीकम सिंह ने नशा मुक्ति के बारे में अपने विचार रखें तथा लोगों को नशा मुक्ति से संबंधित बहुत सारे उपायों से अवगत कराया डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि नशे का शिकार युवा विशेष कर किशोर अवस्था के बच्चे अधिक होते हैं और इनको सामाजिक तौर पर मार्गदर्शन करके सुधार किया जा सकता है मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे नशा छोड़ो अभियान को डॉ. ने बहुत अच्छा और सराहनीय कार्यक्रम बताया।
मानव उत्थान सेवा समिति के जिला पूर्वी दिल्ली की शाखा नोएडा, न्यू अशोक नगर, खोड़ा कॉलोनी, त्रिलोक पुरी कल्याण पुरी, शकर पुर, मंडावली एवं विश्वाश नगर के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रेमी जन एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति नशा छोड़ो अभियान के इस आयोजन में उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ