नई दिल्ली : उत्तराखण्ड लोक-भाषा साहित्य मंच दिल्ली, प्रवासी बच्चों को अपनी बोली भाषा से जोड़ने के लिए विगत 8 सालों से प्रत्येक वर्ष दिल्ली एनसीआर में भाषा शिक्षण कक्षाओं का आयोजन करता आ रहा है। उनकी इस मुहीम को लोगों का व बच्चों का अच्छा खासा समर्थन मिल रहा है।
मंच द्वारा इस वर्ष दिल्ली एनसीआर में करीब 35 गढ़वाली, कुमाउनी भाषा शिक्षण केंद्रों का संचालन विगत 15 मई, 2024 से किया गया था जिसका समापन 4 अगस्त, 2024 को कर दिया गया है। कक्षाओं में बच्चों को गढ़वाली, कुमाउनी भाषा की बेसिक जानकारी व सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व साहित्यिक विषय के साथ-साथ व्याकरण (ग्रामर) का भी ज्ञान दिया गया।
उत्तराखण्ड लोक-भाषा साहित्य मंच दिल्ली के संयोजक दिनेश ध्यानी ने बताया कि इस साल मंच द्वारा दिल्ली में लगभग पैंतीस केन्द्रों में गढ़वाली, कुमाउनी कक्षाओं के अलावा श्रीनगर गढ़वाल एवं देहरादून में भी मंच द्वारा भाषा शिक्षण कक्षाओं का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि गढ़वाली, कुमाउनी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी इसीलिए अहम हो जाती है कि जब हमारी भाषा रोजगार पूरक बनेगी तो लोग अपनी भाषा को और अधिक रूचि लेकर सीखेंगे। इस दिशा में मंच लगातार कार्य कर रहा है।
वहीं मंच के संरक्षक डॉ. विनोद बछेती ने बताया कि हमारा मकसद नई पीढ़ी को अपनी भाषा व सरोकारों से जोड़े रखना है। इसलिए मंच वर्श 2016 से लगातार निःशुल्क भाषा शिक्षण कक्षाओं का आयोजन करते आ रहे हैं। इसमें साहित्यकार एवं सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध लोगों का योगदान अहम है। डॉ बछेती ने बताया कि जो समाज अपनी भाषा, संस्कृति से जुड़ा रहता है वह समाज हर क्षेत्र में उन्नति करता है।
उत्तराखण्ड लोक-भाषा साहित्य मंच द्वारा संचालिक भाषा शिक्षण केन्द्रों में अपनी भाषा सीख रहे बच्चों में कई ऐसे हैं जो पहले गढ़वाली, कुमाउनी नहीं जानते थे लेकिन अब धाराप्रवाह रूप में गढ़वाली, कुमाउनी में बात करते हैं। नई पीढ़ी के लिए किये जा रहे इस प्रयास को काफी सराहना मिल रही है और प्रत्येक वर्ष नए लोग इससे जुड़ रहे हैं।
ज्ञातव्य हो कि उत्तराखण्ड लोक-भाषा साहित्य मंच, दिल्ली द्वारा गढ़वाली-कुमाउनी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु अभी तक केंद्र सरकार को कई ज्ञापन दिए जा चुके हैं। साथ ही उत्तराखण्ड सरकार को भी लगातार इस दिशा में हर माध्यम से अवगत कराया जा रहा है।
विगत वर्ष 2022 में मंच देश की राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय गढ़वाली-कुमाउनी-जौनसारी भाषा मानकीकरण कार्यशाला का आयोजन कर चुका है। भाषा सेमिनार, धरना प्रदर्शन आदि के माध्यम से भी मंच लगातार इस दिशा में अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने में लगा है।
इसी दिशा में आगामी 5 व 6 अक्टूबर, 2024 को भी मंच श्रीनगर, गढ़वाल में दो दिवसीय गढ़वाली भाषा मानकीकरण कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन में देशभर से गढ़वाली भाषा के विद्वान लोगों को आमंत्रित किया गया है।
उत्तराखण्ड लोक भाषा साहित्य मंच द्वारा वर्ष 2024 में संचालित/आयोजित भाषा शिक्षण केन्द्रो का व्योरा निम्नवत है
1. ग्रेट मिशन स्कूल, पश्चिमी विनोद नगर, दिल्ली 110092
2. पर्वतीय शिव मंदिर प्रताप बिहार वार्ड नंबर 30 खोडा कालोनी गाजियाबाद
3. एस एस इन्टरनेशनल स्कूल सरस्वती विहार खोडा
4. गढ़वाल भवन, 47-F, पॉकेट B-5, मयूर विहार फेज 3, दिल्ली 110096
5. गौरी एजुकेशन सोसाइटी( जीवंती प्ले स्कूल ) L-1390/14 शनि बाजार सेंटर, संगम विहार, दिल्ली
6. उत्तराखंड संगम समाज मंदिर समिति, एम ब्लॉक(गौरी एज्युकेशन सोसाइटी) संगम विहार, दिल्ली
7. विद्यासागर पब्लिक स्कूल गली नंबर - 34 ,राजापुरी ,उत्तम नगर नई दिल्ली-110059
8. गौरी एजुकेशन सोसाइटी( जीवंती प्ले स्कूल ) L-1390/14 शनि बाजार सेंटर, संगम विहार, दिल्ली
9. बी-33-ए, न्यू डीएस आइडीसी फ्लैटस, पश्चिमपुरी (पंजाबी बाग) चिराग प्रोपर्टी, दिल्ली
10. वेदान्तम ग्लोबल स्कूल, न्याय खण्ड -1, इंदिरापुरम, गाजियाबाद
11. किरण पब्लिक स्कूल, सूर्य विहार, सेहतपुर, फरीदाबाद
12. रॉयल इंटरनेशनल स्कूल, ए-1287 जी.डी कालोनी, मयूर विहार फेस 3, दिल्ली
13. श्री नारायण भवन, 252 गली नंबर 1, डी ब्लॉक, शास्त्री पार्क एक्सटेंशन, नत्थूपुरा, बुरारी, दिल्ली
14. श्री हनुमान मंदिर, पूर्वी विनोद नगर, दिल्ली
15. मैट्रिक्स अकैडमी, S 15, बी ब्लॉक, नियर एस एम वर्ल्ड, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2, साहिबाबाद
16. कंपोजिट स्कूल, सेक्टर 5, वैशाली, गाजियाबाद
17. सर पब्लिक स्कूल, त्रिलोकपुरी, दिल्ली
18. रेनबो पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, परम हंस विहार,लोनी, गाजियाबाद
19. एफ 151, गली नंबर 9,रामपार्क, लोनी
20. रेजिंग स्प्राउट्स प्रीस्कूल, बी-31, ग्राउंड फ्लोर, गंगा विहार लोनी, गाजियाबाद 201102
21. रावत निवास ए 154, इलाइचीपुर, लोनी, गाजियाबाद
22. आशुतोष भवन, E 5152, नेताजी पार्क, रामपार्क एक्सटेंशन,लोनी
23. दून भारती पब्लिक स्कूल, दुर्गा एनक्लेव सेहतपुर फरीदाबाद हरियाणा
24. सखी सहेली फाउंडेशन, वार्ड नंबर 2,महरौली, नियर अचार फैक्ट्री, नई दिल्ली 110030
25. नई सोच नई पहल, 109/ए मुनिरका, नियर मैट्रो गेट नं 3, दिल्ली
26. निगम पार्षद कार्यालय, A 46 पांडव नगर, गणेश नगर कॉम्प्लेक्स, दिल्ली
27. सन मून साइन स्कूल, गली नंबर 13, संजय कॉलोनी,(मेन सफियाबाद रोड) नरेला, दिल्ली -40
28. डीपीएमआई, न्यू अशोक नगर दिल्ली - 110096
29. कमल विहार, कमालपुर बुराड़ी
30. लिटिल सनसाइन प्ले स्कूल, सुशांत विहार, बुराड़ी
31. कौशिक एन्क्लेव, बुराड़ी
32. आदर्श शिशु शिक्षा निकेतन, गिरि नगर, कालकाजी
33. सखी सहेली फाउंडेशन, पालम
34. श्रीनगर, गढ़वाल
35 . रायवाला, देहरादून
दिनेश ध्यानी (संयोजक)
उत्तराखण्ड लोक भाषा साहित्य मंच, दिल्ली
फ़ोन : 9319667106
0 टिप्पणियाँ