करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

सोनप्रयाग में राहत कार्यों में आई बड़ी बाधा मंदाकिनी नदी पर सेना द्वारा तैयार पुल बहा

सोनप्रयाग में राहत कार्यों में आई बड़ी बाधा मंदाकिनी नदी पर सेना द्वारा तैयार पुल बहा


रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर फंसे लोगों को निकालने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इसमें सेना की मदद भी ली जा रही है। सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर सेना ने मार्ग में फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए पैदल पुल का निर्माण किया था जिससे राहत कार्यों में बड़ी राहत मिली थी लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश के कारण वह भी बह गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि मार्ग में फंसे 210 लोगों का पैदल मार्ग रेस्क्यू किया जा रहा है, लेकिन पुल बहने से अब इस कार्य में बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने से विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हेली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। लेकिन प्रशासन द्वारा विपरीत परिस्थितियों के बीच पैदल मार्ग से रेस्क्यू अभियान जारी है। आज केदारनाथ से 231 लोगों को सकुशल सोनप्रयाग पहुंचा दिया गया है।

वहीं, 516 लोग जंगलचट्टी पहुंच गए। केदारनाथ धाम में अब भी डेढ़ हजार से अधिक लोग मौजूद हैं, जिसमें कुछ यात्री शामिल हैं। वहीं, अब तक 12 हजार यात्रियों को निकाला गया है। पहले चरण में 231 लोगों को केदारनाथ से छानी कैंप पहुंचने के बाद रेस्क्यू दल के जवानों ने भूस्खलन प्रभावित लिंचोली से गौरीकुंड पहुंचाया।

यहां से इन लोगों को हाईवे से सोनप्रयाग भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र तक भेजा गया, जहां सेना द्वारा मंदाकिनी नदी पर बनाई गई अस्थाई पुलिया से सभी को बाजार तक सुरक्षित लाया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ