करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

मां की जिंदगी के लिए एक बेटी की सोशल मीडिया पर लोगों से भावुक अपील

केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत की हालत नाजुक


Dehradun : मां जिंदगी की वो ताकत है जिसे हम कभी अपने से दूर नहीं होने देना चाहते। आज एक बेटी को अपनी यही ताकत खोने का डर सत्ता रहा है इसलिए उसने ईश्वर शक्ति को सर्वोपरि मान कर सोशल मीडिया पर लोगों से मां के स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने की भावुक पोस्ट लिखी है।  

केदारनाथ से भाजपा विधायक शैलारानी रावत की हालत नाजुक बनी हुई है। वह पिछले कुछ समय से देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं और डाक्टरों ने उनको निगरानी के लिए वेंटिलेटर पर रखा है। मां के स्वास्थ्य में कोई सुधार न दिखाई देने से उनकी देखभाल कर रही बेटी ऐश्वर्या रावत कुछ चिंतित हैं। यही कारण है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर मां के स्वास्थ्य में सुधार के लिए लोगों से भावुक अपील की है।  

ऐश्वर्या रावत की भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने जन सामान्य से अपनी मां  शैला रानी रावत के स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने की अपील की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि प्रभु कृपा विज्ञान से भी आगे बढ़कर है। आपने सदा हमारे परिवार को सहयोग दिया है इसलिए इस विकट समय है। ऐसे में हमारे साथ साथ आप लोग भी ईश्वर से प्रार्थना करेंगे तो मुझे उम्मीद है कि कुछ चमत्कार जरूर होगा और मेरी मां फिर से स्वस्थ हो जाएंगी। 

विदित हो कि शैलारानी रावत 2012 में पहली बार केदारनाथ विधानसभा से विधायक चुनी गई। साल 2017 में चुनाव प्रचार के दौरान वे फिसल कर गिर गई थी। जिसके बाद वो एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई थी। जिसके बाद वो लगभग तीन साल तक अस्पताल में भर्ती रही थी। स्वस्थ होने पर वो 2022 में फिर से विधायक बनी।  तकरीबन 2 महीने पहले एक बार फिर से फिसल कर गिरने से उनको चोट आ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ