करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव : प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ 68 प्रतिशत रहा मतदान चमोली में रहा 62 प्रतिशत 2 मतदान केंद्रों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

उत्तराखंड पंचायत चुनाव : प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ 68 प्रतिशत रहा मतदान चमोली में रहा 62 प्रतिशत 2 मतदान केंद्रों पर नहीं पड़ा एक भी वोट


कर्णप्रयाग : त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है, अब दूसरा चरण 28 जुलाई को होगा। प्रथम चरण में कुल मतदान 68 प्रतिशत रहा। इस दौरान कुल 63 फीसदी पुरुष और 73 फीसदी महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इन चुनावों में मेरा गांव मेरा वोट की भावना के साथ प्रवासी मतदाताओं ने बड़ी संख्या में गांव की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रवासी मतदाताओं का कहना है कि उन्होंने ग्राम स्तर पर शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी के लिए मतदान किया है। मतदान के लिए जहां पहली बार वोट करने वाले मतदाता उत्साहित नजर आए वहीं बुजुर्ग मतदाताओं में मतदान के प्रति जोश देखने को मिला। 

जनपद चमोली में प्रथम चरण के तहत ज्योर्तिमठ, नारायणबगड़, थराली और देवाल विकासखंडों में मतदान हुआ। जनपद में कुल 62.17प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक ज्योर्तिमठ विकासखंड में 71.44 प्रतिशत, उसके बाद थराली में 61.57 प्रतिशत, देवाल में 58.14 प्रतिशत, और नारायणबगड़ में 57.38 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस चरण में जनपद के कुल 65,109 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 34,748 महिलाएं और 30,361 पुरुष शामिल रहे। सभी विकासखंडों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी हुई। प्रशासन और निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराया गया।

जनपद के दो मतदान केंद्रों पर नहीं पड़ा एक भी वोट 

नारायणबगड़ ब्लॉक के नाखोली गांव तथा देवाल ब्लॉक के कुलिंग गांव मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों के पंचायत चुनाव के बहिष्कार के कारण एक भी मत नहीं डाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि वे गांव के लिए मंजूर सड़क का निर्माण न होने से नाराज है। 

प्रदेश के 12 जिलों में इस तरह रहा वोट प्रतिशत 

1.  उत्तरकाशी   82.00%

2.  पौड़ी         59.58%

3.  रुद्रप्रयाग     57.31%

4.  टिहरी       59.71%

5.  देहरादून    78.49%

6.  चमोली    62.17%

7.  चंपावत    65.59%

8.  नैनीताल    70.43%

9.  अल्मोड़ा    59.11%

10. बागेश्वर    63.11%

11. यूएसनगर    81.27%

12. पिथौरागढ़    64.00%

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ