Mansa devi temple Stampede : आज सुबह हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर करंट लगने की अफवाह फैलने से बड़ा हादसा हो गया। भगदड़ मचने से 8 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मनसा देवी मंदिर दर्शन जाने वाले पैदल मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करीब नौ बजे के आसपास करंट लगने की अफवाह फैला दी जिससे वहां भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए। हादसे में एक बच्चे समेत 35 श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें 6 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की गई है जबकि 29 लोग घायल हुए है, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी हरिद्वार पहुंचे और अस्पताल में घायलों का हाल जाना। मुख्यमंत्री से इस दौरान चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हृदय विदारक हादसे में 6 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रदेश सरकार मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हृदय विदारक हादसे के घायलों और मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
इनकी हुई मौत
- आरुष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली उत्तर प्रदेश।
- विशाल पुत्र नंदन सिंह, उम्र-19 वर्ष, निवासी धनौरी स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश।
- विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम विलासपुर थाना – विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश।
- विपिन सैनी पुत्र रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखंड
- वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मीहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश।
- शान्ती पानी रामभरोसे बदायूं उत्तर प्रदेश।
घायलों का विवरण:
- इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड़ पानीपत।
- दुर्गा देवी पत्नी श्री निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी दिल्ली।
- शीतल पुत्र, उम्र-17 वर्ष, तेजपाल निवासी रामपुर उत्तरप्रदेश।
- भूपेन्द्र पुत्र मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं।
- अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
- कुमारी कृति पुत्री उमेश शाह, उम्र 6 वर्ष, मोतीहारी विहार।
- राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतिहारी विहार।
- अजय पुत्र संजय, उम्र 19 वर्ष, बडियारपुर विहार।
- रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मैनपुरी।
- विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट उत्तर प्रदेश।
- काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद।
- अराधना कुमारी पुत्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर विहार।
- विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर विहार।
- निर्मला पत्नी पंकज कुमार, उम्र 30 वर्ष शीशगढ़ बरेली।
- विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर।
- अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
- एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र-4 वर्ष, धामपुर उत्तर प्रदेश।
- संदीप पुत्र रमेश कुमार, उम्र-25। मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
- रोशन लाल पुत्र एवं पता अज्ञात।
- दीक्षा पत्नी निवासी रामपुर।
- अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर विहार।
- मनोज सना पुत्र भूरिया, उम्र-30 वर्ष, जिला बरेली उत्तर प्रदेश।
0 टिप्पणियाँ