करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

प्रसिद्ध लोकगायिका हेमा नेगी का आया नया जागर भजन "मां जिलासू चंडिका"

प्रसिद्ध लोकगायिका हेमा नेगी का आया नया जागर भजन "मां जिलासू चंडिका"

कर्णप्रयाग : जनपद चमोली में जिलासू की राजराजेश्वरी चंडिका देवी एक अत्यंत जागृत और श्रद्धेय कुलदेवी हैं। जो परिवार में सुख शांति बनाये रखती है। भक्तों का इनपर अटूट विश्वास है।  माता चंडिका, जिन्हें आदि शक्ति का रूप माना जाता है वह पूरे उत्तराखंड में पूजनीय हैं। 

यही कारण है कि चमोली जनपद के घर घर में माँ चंडिका का गुणगान नित्यप्रति होता है। मां चंडिका देवी की दीवारा यात्रा (भ्रमण) का विशेष महत्व है, जिसमें वे भक्तों के घर जाकर विशेषकर ध्याणियों को अपना आशीर्वाद देती हैं।

उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका हेमा नेगी का एक सुंदर जागर भक्तों के बीच आया है, जिसमें जिलासू की मां राजराजेश्वरी चंडिका देवी के दिवारा यात्रा का बहुत ही खूबसूरत रूप से वर्णन किया गया है। भक्तों में मां के स्वरुप को जानने की जिज्ञासा होती है जो बहुत हद तक हेमा नेगी की मखमली आवाज के साथ इस बेहतरीन जागर भजन "मां जिलासू चंडिका" को सुनने के बाद पूरी होती नजर आती है। 

इस जागर भजन को जिलासू गांव और उसके आस पास की सुंदर लोकेशन पर फिल्माया गया है। इसमें आपको दीवारा यात्रा के कुछ अंश भी देखने को मिलेंगे। 

भजन की कास्ट इस प्रकार है

गीत/संगीत रचना-हेमा नेगी करासी 

गायन-हेमा नेगी करासी 

संगीत सयोजन-सुशांत मोहन 

निर्माता-हेमा नेगी करासी 

सिनेमेटोग्राफी-देवेंद्र नेगी (नेगी प्रोडक्शन)

एडिट-देवेंद्र नेगी (नेगी प्रोडक्शन)

सहयोग-मां चंडिका बन्याथ समिति जिलासू 

इतिहास-श्री दिलवर सिंह चौहान 

विषेश आभार- श्री भूपेन्द्र सिंह रावत

प्रोडक्शन-एच एन के प्रोडक्शन

प्रोडक्शन टीम-अमरदेई शाह, साक्षी करासी, हिमानी रावत , महिपाल सिंह रावत, संगीता थलवाल, नीमा नेगी, संगीता बिष्ट, काजल, अनीता कंडारी, रजत कंडारी ,


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ