करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

पैदल चलकर जनता के बीच पहुंच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी इस अनूठी शैली के लोग हो रहे कायल

पैदल चलकर जनता के बीच पहुंच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  

उनकी इस अनूठी शैली के लोग हो रहे कायल 

देहरादून : अपनी दूसरी पारी शुरू कर रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी  धुआंधार बैटिंग कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके मास्टर स्ट्रोकों से उनकी छवि एक कुशल प्रशासक के रूप में देखी जा रही है। वहीं वो मुख्य सेवक की भूमिका में लगातार  पहाड़ी क्षेत्रों के दौरे के दौरे कर आम जनता से जनसंवाद कर उनकी समस्याओं से रूबरू हो उन्हें दूर करने का प्रयत्न कर रहे हैं। 

अपने पहाड़ दौरों के दौरान  वो बिना किसी लाव लश्कर के प्रोटोकॉल की प्रवाह किए बग़ैर जनता के बीच आम आदमी की तरह मौजूद रहते हैं। उनके दौरों से वो न केवल जमीनी समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों को आदेश दे रहे है बल्कि जनता से सीधे संवाद कर एक नई परिपाटी भी शुरू कर रहे हैं। 

ताज़ा मामला मुख्यमंत्री धामी के बागेश्वर दौरे से जुड़ा है।मुख्यमंत्री धामी गरुड़ क्षेत्र में रविवार सुबह भ्रमण के दौरान बड़े ही सरल और सहज स्वभाव के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार कर उनके पास पहुँचे।  बिना किसी क़ाफ़िले के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ऐसे देख आम जनता समझ नहीं पाई कि उनके प्रदेश के मुखिया सुबह सुबह खुद उनके बीच पैदल चलकर आए हैं।  यह पहला मौक़ा नहीं है जब सीएम धामी अकेले सुबह -सुबह जनता के बीच पहुँचे हों,  अक्सर पर्वतीय जनपदों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी जहाँ रुकते है, वहां सुबह-सुबह मोर्निंग वाॅक पर निकल जाते हैं। इस दौरान वे रास्ते में  लोगों से मिलते हैं, उनका हाल चाल पूछते हैं और फीडबैक भी लेते हैं। उनकी यहअनूठी शैली स्थानीय जनता को खूब भा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ